मध्य प्रदेश

कैलाश मकवाना को मिल सकता है छह महीने का एक्सटेंशन! मध्य प्रदेश में DGP की रेस बदली

भोपाल 
 मध्य प्रदेश में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की निर्णायक मोड़ पर आ चुकी रेस में  शाम अचानक बड़ा फेरबदल हो गया। दिल्ली से आए तीन नामों के पैनल के बजाय मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना के एक्सटेंशन की सुगबुगाहट चली, जिस पर देर रात अधिकारियों ने भी मौन सहमति दी। हालांकि, औपचारिक रूप से सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने इस पर कुछ कहने से इनकर किया। लेकिन सोमवार को अधिकारियों ने इसपर सहमति जताई कि सरकार की ओर से मकवाना के तीन माह के एक्टेंशन का प्रस्ताव भेजा है। जिस पर दिल्ली से औपचारिकता पूरी होने के बाद जल्द सरकार द्वारा एक्सटेंशन का आदेश जारी कर दिया जाएगा। बता दें, मकवाना का मौजूदा कार्यकाल अभी 30 नवंबर तक प्रभावी है। ऐसे में इससे पहले कभी सरकार मकवाना के एक्सटेंशन का आदेश जारी कर सकती है।

6 माह के एक्सटेंशन की अभी से चर्चाएं
ब्यूरोक्रेसी में अब इस बात के भी कयास लगाए जाने लगे है कि यदि मकवाना कर्का एक्सटेंशन मिला तो कम से कम 6 माह मिलेगा। और अगर सचमुच ऐसा हुआ तो डीजीपी के पैनल में बड़ा बदलाव हो जाएगा। क्योंकि अभी तीन माह का एक्सटेंशन मिलने पर वरूण कपूर पैनल से बाहर हो जाएंगे और फिर डीजीपी की रेस होगी प्रज्ञा ऋचा, उपेंद्र जैन और पंकज श्रीवास्तव के बीच होगी। हालांकि, अगर मकवाना को 6 माह का एक्सटेंशन मिला तो उपेंद्र जैन भी पैनल से बाहर हो जाएंगे और अभी पैनल के पांचवें नंबर के सदस्य आदर्श कटियार पैनल में शामिल हो जाएंगे।

दिल्ली भेजे गए थे ये तीन नाम, महिला IPS का नाम भी था शामिल
बता दें कि, मकवाना का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए डीजीपी के लिए प्रदेश सरकार ने 11 नाम दिल्ली भेजे गए थे। इनमे से तीन शीर्ष नामों की अलग-अलग प्रोफाइल तैयार करवाई गई थी। इसमें आईपीएस वरुण कपूर (वर्तमान में डीजी जेल),आईपीएस प्रज्ञा ऋचा (वर्तमान में डीजी, एमपी होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन) और आईपीएस उपेंद्र जैन (डीजी, EOW) के नाम शामिल है।

कैलाश मकवाना को विस्तार मिलने के दो संभावित कारण
    उपेंद्र जैन को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) का रिश्तेदार बताया जा रहा है। ज्ञानेश पहले से विपक्ष के निशाने पर हैं। सरकार उनकी नियुक्ति को लेकर विवाद से बचना चाहेगी।

    पंकज ने सीबीआइ में रहते हुए उल्लेखनीय काम किया है। केंद्र सरकार उन्हें पुरस्कृत कर शीर्ष पद देना चाहेगी। मकवाना को सेवा विस्तार के पीछे पंकज को बढ़ाने की कहानी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button